कानपुर के चकेरी शिवकटरा में बहन से प्रेम संबंध के चलते ऋषिकेश उर्फ सोना मर्डर केस के दो अन्य आरोपियों को भी चकेरी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। दोनों का नाम बॉबी मल्लाह उर्फ चंदन और डैनी उर्फ अभिषेक है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पूछताछ में बॉबी ने बताया कि उसका भाई पवन इतनी खुन्नस में था कि वह गर्दन काट रहा था और मैं भाई के मोबाइल से ही इसका वीडियो बना रहा था। हम लोगाें ने मर्ड के बाद शव को गंगा में फेंका था। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों से पूछताछ के बाद चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मेरी बहन से अवैध संबंध थे, इसलिए दोस्त की गर्दन रेती और वीडियो बनाया चकेरी के शिवकटरा हरिजन बस्ती निवासी ऋषिकेश उर्फ सोना (22) की 29 अगस्त की रात 11 बजे अगवा करके उसकी गर्दन काटकर मर्डर कर दिया था। दोस्त की बहन से अफेयर के चलते लड़की के भाइयों समेत 8 लोगाें ने मिलकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को दो हत्यारोपी लड़की के भाई शिवकटरा निवासी बॉबी मल्लाह उर्फ चंदन और उसके साथी काकोरी कैंट निवासी डैनी उर्फ अभिषेक को अरेस्ट कर लिया। बॉबी ने पूछताछ में बताया कि उसका भाई पवन जेल चला गया था। इसी का फायदा उठाकर ऋषिकेष ने घर में नजदीकी बढ़ाई और बहन से प्रेम संबंध बना लिया। जेल से छूटने के बाद पवन और मुझे इसकी जानकारी होने पर हम लोगों ने दोस्ती में दगा देकर बहन से अफेयर चलाने वाले ऋषिकेष की हत्या का प्लान किया। उसे गणेश पांडाल ले जाने के बहाने दोस्तों की मदद से घर से बुलाया और फिर उसे अगवा करके काकोरी के जंगल में गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इतनी झल्लाहट थी कि गर्दन काटी और इसका वीडियो भी बनाया, तब भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो शरीर में कई वार किया। इसके बाद सिर और धड़ को अलग-अलग करके गंगा में फेंक दिया था। इससे कि शव की शिनाख्त नहीं हो सके। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। चार आरोपित पहले भेजे जा चुके हैं जेल, मुख्य आरोपी पवन समेत दो की तलाश डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि जघन्य हत्याकांड में चार आरोपितों को पहले जेल भेजा जा चुका है। अब दो अन्य हत्यारोपियों को भी अरेस्ट करके जेल भेज दिया है। फरार चल रहे मुख्य हत्यारोपी पवन समेत दो लोगों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आरोपितो को घटनास्थल पर ले जाकर काकोरी के जंगल से आलाकत्ल चाकू और आरोपितो के खून से शनव कपड़े बरामद किए।
