पलवल जिले के घुघेरा गांव में चोरों ने एक दो मंजिला मकान को निशाना बनाया। चोर मकान की ऊपरी मंजिल में पीछे के रास्ते से घुसे। उन्होंने कमरों में रखी अलमारियों और संदूक के ताले तोड़कर चोरी की। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमरों में बिखरा मिला सामान जानकारी के अनुसार मकान मालिक जय नारायण ने बताया कि वह परिवार के साथ निचली मंजिल पर रहते हैं। ऊपरी मंजिल के कमरों में बेड, संदूक और अलमारियां रखी हुई थी। चोरी का पता सुबह तब चला जब उनकी पुत्रवधु सफाई के लिए ऊपर गई। कमरों के दरवाजे खुले थे और सामान बिखरा हुआ था। डायल 112 पुलिस को दी सूचना चोर 50 हजार रुपए नकद के अलावा सोने की दो अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, एक गले की चैन, नाक की लोंग और दो जोड़ी पाजेब ले गए। कुल मिलाकर 1 लाख 68 हजार रुपए का नुकसान हुआ। मकान मालिक ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा, इसके लिए वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
