झांसी के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित किए जा रहे जिला स्कूल ओलंपिक गेम्स का शुभारम्भ करने महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की मंत्री बेबी रानी मौर्य झांसी पहुंचीं। सर्किट हाउस में उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। कहा कि प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहना सभ्यता नहीं है। राहुल गांधी नेहरू, इंदिरा और सोनिया गांधी के बेटे हैं, उनमें तहज़ीब होनी चाहिए। स्कूल ओलंपिक की तस्वीरें देखें जीआईसी ग्राउंड पहुंचीं झांसी की प्रभारी मंत्री ने यहां ओलंपिक की मशाल जलाकर आयोजन की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झांसी में इस स्तर का आयोजन होना बड़ी बात है। झांसी अभी विकसित होता जिला बन रहा है। ऐसे में बच्चों में ऐसे आयोजन से आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसके अलावा उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा। यहां से वह सर्किट हाउस पहुंचीं, जहां उन्होंने जिले के डीएम, एससपी, बिजली विभाग, नगर निगम, जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ महानगर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा बिना पुरुष की मौजूदगी में लगाएं स्मार्ट मीटर स्मार्ट मीटर को लेकर असमंजस में फसे उपभोक्ताओं और बिजली विभाग के कर्मियों में आएदिन विवाद हो रहे हैं। उपभोक्ता स्मार्ट मीटर पर विश्वास नहीं कर पा रहे। इसी समस्या को लेकर प्रभारी मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वास्तविक स्थिति के बारे में जाना। साथ ही उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने जा रहे कर्मी ऐसे उपभोक्ता के घर तबतक नहीं एजेंगे, जबतक उस घर का पुरुष वहां मौजूद न हो। बोलीं, हमने बिजली व्यवस्था को अभी से ठीक करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि, सभी को निर्बाध बिजली मिले क्योंकि, आने वाले समय में सिंचाई के लिए बिजली की आवश्यकता होगी। महिला सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि हमने एसएसपी से बात की है। साथ ही उन्हें स्पष्ट किया है कि सरकार की प्राथमिकता है कि महिला सुरक्षा के मामले में गंभीर होकर काम करें। बोलीं, मैंने एसएसपी को कहा है कि महिला सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करें। साथ ही जिले में लॉ एंड ऑर्डर को कड़ाई से लागू करें। जल्दी शुरू होगा सड़कों का काम प्रभारी मंत्री ने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान हमने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जिले की सड़कों के बारे में जानकारी ली है। बोलीं, वैसे तो मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के प्रपोजल मंगवा लिए हैं, जल्दी ही झांसी में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हाल ही में मंडी समिति के 8 अधिकारियों पर वर्तमान मंडी सचिव ने भ्र्ष्टाचार में लिप्त होने का मुकदमा दर्ज कराया है, इसको लेकर जब प्रभारी मंत्री से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। मामला संज्ञान में आएगा तो जरूर कार्रवाई होगी।
