छतरपुर में बेटे के कोचिंग न जाने से परेशान एक महिला प्रताप सागर तालाब के किनारे बैठ गई। लोगों ने महिला को संदिग्ध पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से बातचीत की और उसे परिजनों को सौंप दिया। महिला के पति ने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा नौवीं कक्षा में पढ़ता है। सुबह कोचिंग जाने से मना करने पर पत्नी नाराज हो गई थी। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस ने पूछताछ कर परिजनों को सौंपा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने कहा कि, महिला मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं लग रही थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। फिर उसके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस ने किसी भी तरह की परेशानी पर सूचना देने को कहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला को देखकर लग रहा था की वह कोई आत्मघाती कदम उठाने की मंशा से आई थी। तालाब में एक शख्स ने की थी आत्महत्या लोगों ने बताया कि 5 दिन पहले 27 अगस्त को इसी तालाब में हेमंत गुप्ता नाम के एक शख्स ने आत्महत्या कर ली थी। वह सरानी दरवाजा का रहनेवाला था और जनरल स्टोर चलाता था। उसने बीमारी से तंग आकर ये कदम उठाया।
