फतेहपुर में उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की बैठक लखनऊ बाईपास चौराहा स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने ऑनलाइन कंपनियों के कारण छोटे और मझोले किराना व्यापारियों के सामने आ रही चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की। इस समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाने पर सहमति बनी। जिला महामंत्री जय किशन ने नगर पालिका क्षेत्र में वाहन हेलमेट पर लगी रोक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने सभी व्यापारियों से संगठन से जुड़कर समाज और व्यापार हित में सहयोग करने की अपील की। बैठक में श्रवण दीक्षित, प्रेमदत्त उमराव, संदीप श्रीवास्तव, अनिल महाजन, प्रशांत सिंह चौहान, अनिल साहू, सौरभ गुप्ता, मोहम्मद असलम, राजकुमार गुप्ता, विजय पाल, गंगा सागर, उस्मान खान, मोहम्मद तौफीक, संजय गुप्ता, लकी साहू, शिवप्रसाद उर्फ मामा, संजय सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
