सिरोही | राजस्थान एकाउंटेंट्स एसोसिएशन जिला शाखा सिरोही की ओर से 5 कनिष्ठ लेखाकारों की सेवाएं बहाल करने के लिए बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन शाखा सिरोही के जिलाध्यक्ष रामलाल खण्डेलवाल ने बताया कि निदेशालय कोष एवं लेखा राजस्थान जयपुर की ओर से जनवरी 2025 में नवनियुक्त 5 कनिष्ठ लेखाकारों की सेवाएं रिजल्ट पुनर्निर्धारण कर समाप्त कर दी गई हैैं। संबंधित कनिष्ठ लेखाकारों की ओर से निदेशालय के पूर्व नियुक्ति आदेशों के अनुसार 8 माह से अधिक की सेवाएं राज्य सरकार के अधीन किए जाने के बाद भी भी इस प्रकार नियुक्ति निरस्त कर सेवाएं समाप्त करने से संबंधित कनिष्ठ लेखाकारों के सामने गंभीर वित्तीय संकट उत्पन्न हो गया है। इस संबंध में राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन की ओर संपूर्ण राजस्थान में कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन देकर संबंधित 5 कनिष्ठ लेखाकारों की सेवाएं अविलम्ब बहाल किए जाने का अनुरोध किया गया। स्थानीय शाखा के गोविंद सिंह चौधरी, ईश्वर सिंह, श्रवण सिंह, हेमंत कुमार, कुलदीप साकरवाल, गजेंद्र मेहरा, कुलदीप सिंह, मोनिका मेवाडा, कमलेश विश्नोई, अर्जुन सिंह, जगदीश देवासी आदि मौजूद रहे।
