झांसी के संजीवनी हॉस्पिटल के ऑनर डॉ. मंदीन मैडिया पर जानलेवा हमला हो गया। 13 नकाबपोश बदमाश हॉस्पीटल के अंदर घुसे और चैम्बर में डॉक्टर पर हमला बोल दिया। 6 सेकेंड में उनको 11 थप्पड़ जड़े। कांच की बोतल और चाकू से प्रहार किया। घटना के बाद हमलावर भागने लगे। तब लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। तब पता चला कि वो अपनी मां का ठीक से इलाज न होने से नाराज था। इसलिए साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। घटना सोमवार दोपहर की है। अब इसके सीसीटीवी कैमरे के फुटेज सामने आए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। पहले मरीज की छुट्टी कराई, फिर हमला बोला गणेश इन्कलेव निवासी डॉ. शुभदीप ने बताया- मैं और मेरा भाई डा. मंदीप मैडिया संजीवनी हॉस्पीटल चलाते हैं। 6 सितंबर को चिरगांव के धमाना खुर्द निवासी बलवंत सिंह ने अपनी पत्नी कमलेश देवी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उनको बुखार की शिकायत थी। कान में दर्द होने पर 7 सितंबर को डॉ. हरेंद्र यादव ने देखा। तब पता चला कि कान मं संक्रमण है। इलाज के नाखुश कमलेश के बेटे शिवदीप सिंह ने स्टाफ से बदतमीजी कर धमकी दी। सोमवार सुबह दोबारा अभद्रता करने लगा। तब भाई ने फोन कर पुलिस बुला लिा। सुबह 11:30 बजे पुलिस ने आकर मरीज कमलेश को डिस्चार्ज करवा दिया। करीब 4 घंटे शिवजीत सिंह अपने 12 साथियों के साथ हॉस्पिटल में आया। सभी अपना चेहरा कपड़े से बांधे थे। आते ही भाई मंदीन को बेरहमी से पीटा। मारपीट में स्टाफ को चोट आई डॉ. मंदीप ने पुलिस को बताया- आरोपी चाकू, कांच की बोतल और ईंट लिए थे। वे मेरे चैम्बर में घुस आए। जान से मारने की नीयत से पत्थर फेंककर मारा। मेरे गर्दन झुकाने पर पत्थर कांच में लगा और कांच टूट गया। फिर शिवजीत ने चाकू से मेरे ऊपर हमला किया। बचने पर कांच की बोतल मारी। तब बचाने के लिए स्टाफ सोनू आगे आ गया। उसके हाथ में बोतल लगी। इससे वो घायल हो गया। आरोपियों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर स्टाफ रेनू और रामवती से मारपीट की। इसके बाद धमकी देकर भागने लगा। तब लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। नकाब हटाया तो शिवजीत था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 13 लोगों पर केस दर्ज हमला के बाद डॉ. मंदीप को भर्ती कर लिया गया। मारपीट में उनको चोट आई है। डॉ. मंदीप ने विश्व विद्यालय चौकी में तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने शिवदीप, रितिक, दीपक, मयंक, जयंत समेत 8 अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। सीओ सदर आईपीएस अरीबा नोमान ने बताया कि शिवजीत ने अपने दोस्तों के साथ अस्पताल में घुसकर डॉक्टर से मारपीट व तोड़फोड़ की है। शिवजती को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
