मकान की दूसरी मंजिल पर पतंग उड़ा रहे 13 वर्षीय तोहिद पुत्र राज मियां की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव पोस्ट मार्टम के लिए मर्चुरी में भेज दिया है। घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के मदीना नगर की है। राज मियां के रिश्तेदार अरसान ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे तोहिद पतंग उठा रहा था, तभी उसकी पतंग मकान के पास से निकले बिजली के तारों में उलझ गई। तोहिद पतंग निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी तेज धमाका हुआ और तोहिद बुरी तरह से झुलसा हुआ छत पर पड़ा था। एमवाय लेकर गए थे परिजन मकान के बाहर मौजूद लोगों ने धमाके की आवाज सुनने के बाद तोहिद को देखा और परिजन गंभीर हालत में उसे उठाकर तुरंत एमवाय अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। तोहिद 5वीं कक्षा में पढ़ता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता पेशे से ड्राइवर हैं।
