ग्वालियर में बुधवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। जिले में 2 हजार से ज्यादा स्थानों पर माता के पंडाल लगे हुए हैं। जिनमें 500 स्थान पर 9 से 15 फीट की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। जितनी भी बड़ी प्रतिमाएं हैं उनके विसर्जन के लिए बहोड़ापुर सागरताल के सामने अस्थायी तालाब बनाया गया है। यहां गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था। बुधवार और गुरुवार यहां माता की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।
बहोड़ापुर सागरताल की ओर जाने वाले रास्तों पर यातायात को भी बदला गया है। सागरताल रोड नो व्हीकल जोन घोषित की गई है। यहां सिर्फ माता विसर्जन और प्रशासनिक वाहन ही आ जा सकेंगे। इसके अलावा 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी सागरताल के आसपास रोड व शहर के अलग-अलग रूट पर जुलूस पर नजर रखने के लिए तैनात किए जाएंगे।
नवदुर्गा विसर्जन डायवर्सन व्यवस्था
