शेखपुरा में कसार थाना पुलिस ने एक माह पुरानी किराना दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मसौढा गांव निवासी सिकंदर कुमार और पारस कुमार के रूप में हुई है। कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर मनोज यादव ने संयुक्त रूप से छापामारी की। घटना 25 जुलाई की मध्य रात्रि की है। चोरों ने मसोढा धन्नू टोला में रणजीत महतो की किराना दुकान के छप्पर को फाड़कर चोरी की। दुकान से 50 हजार रुपए की नकदी और कीमती सामान चोरी किए गए थे। लोकेशन के आधार पर कार्रवाई पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के दिन के मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर संदिग्ध नंबरों का सीडीआर कैप निकाला। इसी आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 हजार रुपए नकद और दो मोबाइल बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
