
पंजाब के लुधियाना में आज कुंदन पुरी इलाके में 10 वर्षीय बच्चा गंदे नाला में बह गया। नाले का पिछले 3 महीने से मरम्मत कार्य चल रहा है। जिस कारण नाले के पुल पर गाडर रखा हुआ था। बच्चा पुल पार कर रहा था कि अचानक उसका पैर गाडर से स्लिप हो गया। जिस कारण वह गंदे नाले में गिर गया। बच्चे को डूबता देख किसी ने उसकी मदद नहीं की। लोगों ने जब शोर मचाया तब तक वह बह चुका था। बच्चा जिंदा या नहीं इस बारे अभी कुछ पता नहीं चल पाया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पुलिस चौकी कैलाश नगर के अधिकारी पहुंचे जिन्होंने क्रेन की मदद से गंदे नाले में बच्चे की तालाश शुरू की लेकिन बच्चे के अभी कुछ पता नहीं चला पाया। बच्चे का नाम आशिक अंसारी है।