रेवाड़ी जिले में खोल थाना पुलिस ने मंदोला गांव में नहर के पास धारदार चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंदोला के पवन के रूप में हई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को देख लगा भागने जांच अधिकारी एएसआई विभू रंजन ने बताया कि बीते दिन सूचना मिली थी कि मंदोला ठेके के आगे नहर के पास एक युवक धारदार हथियार चाकू लेकर पैदल-पैदल जा रहा है। वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। नहर के पास खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर तेज कदमों से वापस मुड़कर जाने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे काबू कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत केस वहीं तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक चाकू बरामद हुआ। चाकू की पैमाइश करने पर कुल लम्बाई 24.5 सेमी पाई गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पवन कुमार बताया। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
