रेवाड़ी में कैंटीन का बचा हुआ खाना उठाने के टेंडर को लेकर विवाद हिंसक रूप ले लिया है। नकाबपोश बदमाशों ने ड्राइवर और हेल्पर पर हमला कर दिया। ठेकेदार ने धारूहेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजस्थान के भिवाड़ी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी की कैंटीन का बचा हुआ खाना और अन्य सामान उठाने का ठेका लिया है। गुरुवार को उनकी पिकअप गाड़ी में चालक फूलबाग निवासी राजबहादुर और नूंह निवासी हेल्पर अजीत सिंह कैंटीन से सामान लेने निकले थे। बाइक पर सवार नकाबपोश युवकों ने घेरा रास्ते में दो बाइक पर सवार नकाबपोश युवकों ने गाड़ी रोक ली। उन्होंने ठेकेदार के भाई का पता पूछा और फिर चालक व हेल्पर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कैंटीन का ठेका दोबारा लेने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पूर्व ठेकेदारों पर जताया शक सतीश ने राजस्थान के पूर्व ठेकेदारों पर शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई विपिन के अनुसार, शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 115, 126, 351(3), 324(4), और 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।
Как электронный пространство меняет представление об досуге
Как электронный пространство меняет представление об досуге Актуальная период компьютеризации радикально модифицирует общественное представление восстановления и времяпрепровождения. То, что только несколько лет ранее представляло полное отрыв от будничных активностей, сегодня…
