राहुल गांधी के जन्मदिन पर संविधान बचाओ सेमिनार:बिलासपुर जिला अध्यक्ष बोले- मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा, विपक्ष को दबाया जा रहा

बिलासपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘संविधान बचाओ अभियान’ पर सेमिनार आयोजित किया। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि आजादी के समय एक सुई नहीं बनने वाले देश में आज हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने इसका श्रेय डॉ. भीमराव अंबेडकर को दिया। पांडेय ने कहा कि अंबेडकर ने भारत की विविधता को ध्यान में रखकर संविधान में प्रावधान किए। ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने सवाल उठाया कि विस्तृत संविधान होने के बावजूद ‘संविधान बचाओ अभियान’ की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि देश में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। केशरवानी ने आरोप लगाया कि अत्याचार के विरोध में या अधिकारों के लिए आंदोलन करने वालों को देशद्रोही करार दिया जा रहा है। विजय केशरवानी ने कहा कि केंद्र सरकार को कमजोर बताते हुए कहा कि वह कानून का इस्तेमाल अपनी सुरक्षा के लिए कर रही है।संविधान में भारत को संप्रभु राष्ट्र बताया गया है, लेकिन सीजफायर की घोषणा ट्रम्प करते हैं। इसलिए आज संविधान को बचाने की जरूरत है। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पांडेय, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष विजय केशरवानी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां:विश्व रैंकिंग में 11वें से 5वें स्थान पर पहुंचा भारत, रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़ा

    डिंडौरी में गुरुवार को भाजपा कार्यालय में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने केंद्र में भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।…

    कपूरथला में 50 तोला सोना लूटने वाले 4 गिरफ्तार:बचने के लिए गाड़ी के नंबर बदला, मुख्य आरोपी हिमाचल से पकड़ा

    कपूरथला पुलिस ने सराफा बाजार में हुई लाखों की लूट का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 3 किलो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कपूरथला में 50 तोला सोना लूटने वाले 4 गिरफ्तार:बचने के लिए गाड़ी के नंबर बदला, मुख्य आरोपी हिमाचल से पकड़ा

    कपूरथला में 50 तोला सोना लूटने वाले 4 गिरफ्तार:बचने के लिए गाड़ी के नंबर बदला, मुख्य आरोपी हिमाचल से पकड़ा

    मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां:विश्व रैंकिंग में 11वें से 5वें स्थान पर पहुंचा भारत, रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़ा

    मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां:विश्व रैंकिंग में 11वें से 5वें स्थान पर पहुंचा भारत, रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़ा

    गॉल टेस्ट के तीसरे दिन पाथुम निसांका की सेंचुरी:श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर 368 रन बनाए; बांग्लादेश से अब 127 रन पीछे

    गॉल टेस्ट के तीसरे दिन पाथुम निसांका की सेंचुरी:श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर 368 रन बनाए; बांग्लादेश से अब 127 रन पीछे

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संविधान बचाओ सेमिनार:बिलासपुर जिला अध्यक्ष बोले- मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा, विपक्ष को दबाया जा रहा

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संविधान बचाओ सेमिनार:बिलासपुर जिला अध्यक्ष बोले- मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा, विपक्ष को दबाया जा रहा

    ससुराल गए युवक का शव सड़क पर मिला:परिजन का आरोप- पत्नी और ससुराल पक्ष ने मारा, शरीर पर चोट के निशान दिखे

    पटवारी तबादलों पर कांग्रेस ने लगाए आरोप:कहा- जपा के दबाव में हुए तबादले, भूमि कब्जा मामले में शामिल हैं पटवारी