
डिंडौरी में गुरुवार को भाजपा कार्यालय में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने केंद्र में भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सांसद कुलस्ते ने बताया कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के समय भारत विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर था। अब देश 5वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की हर योजना का केंद्र जन कल्याण और आम नागरिकों का जीवन सुधारना रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकी मारे सेना की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए और एयर बेस तबाह किया गया। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान आपरेशन गंगा से भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी कराई गई। देश का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। नक्सली घटनाओं में 70 प्रतिशत कमी आई है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद वहां एक देश एक विधान लागू हुआ है। 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन दे रही सरकार सरकार 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन दे रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है। तीन तलाक समाप्त किया गया और महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, अवध राज बिलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, जय सिंह मरावी, महेश धूमकेती और मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी उपस्थित थे।