देश में 11 वर्षों के दौरान मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प बनाया। सुशासन की संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। इन 11 सालों में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में मोदीजी ने जो किया, वह किसी ने नहीं किया है। अब दुनिया जान चुकी है कि मोदी जी का नया भारत शांति की बातें ही नहीं करता बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया भी करता है। मोदी सरकार ने सीमाएं सुरक्षित की है। अर्थव्यवस्था को मजबूत कर भारत को दुनिया का चौथा देश बनाया है एवं टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचा दिया है। यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया गुरुवार को रतलाम में पत्रकारवार्ता में कही। मंत्री स्टेशन रोड़ स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय में ‘संकल्प से सिद्धी’ कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। मंत्री सुश्री भूरिया ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों में किए गए कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर दिखा दिया कि नया भारत घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है। भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश दे दिया कि आतंक, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते। प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरे विश्व को स्पष्ट कर दिया कि भारतीय धरती पर किसी भी हमले को अब युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। महिलाओं का बनाया लखपति
मंत्री भूरिया ने कहा कि लाखों महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया। इसी प्रकार महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन मिला। अमृत काल की असली ताकत देश की युवा शक्ति है, जिसके लिए सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहप्रभारी नीलेश बाफना मौजूद रहे।
Как электронный пространство меняет представление об досуге
Как электронный пространство меняет представление об досуге Актуальная период компьютеризации радикально модифицирует общественное представление восстановления и времяпрепровождения. То, что только несколько лет ранее представляло полное отрыв от будничных активностей, сегодня…
