मोतिहारी-ढाका मुख्य मार्ग पर परतापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया। इस हादसे में उन्हें अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कोलाशी गांव निवासी दिनेश कुमार यादव (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिनेश साइकिल से ढाका से घर लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल दिनेश को पहले ढाका रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर पटना रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मीरपुर चौक पर शव रखकर मोतिहारी-ढाका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा। मुआवजे की मांग की चिरैया थाना पुलिस और पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव के समझाने पर लोगों ने जाम हटाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया। पूर्व विधायक ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आपदा राहत कोष से सहायता राशि देने की मांग की है। गांव में शोक का माहौल है।
