रायपुरवा थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात अश्लील कमेंट और छेड़छाड़ से आहत होकर महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्महत्या का प्रयास करने से पहले उसने अश्लील कमेंट और छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों का नाम लेकर एक वीडियो बनाकर उसे वायरल किया। कमरे से खींच कर छेड़छाड़ का प्रयास रायपुरवा निवासी महिला का आरोप है कि उसके साथ फ्लैट के कुछ युवक कई दिनों से अभद्रता कर रहे हैं। शुक्रवार को वह मोहल्ले की एक बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गई थीं। देर रात वह घर आई इस दौरान पहली मंजिल पर रहने वाले युवकों के दरवाजा खटखटाने पर उसने जैसे दरवाजा खोला, तो सभी उनसे अभद्रता करने लगे और उसे खींचकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। बीच-बचाव करने आए दो युवकों को भी पीटा घटना का पता चलने पर उनकी जान पहचान के दो युवक बीच बचाव करने लगे, जिनसे आरोपियों ने मारपीट की। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित महिला का आरोप है कि शनिवार को पुलिस आई तो कार्रवाई करने के बजाए उल्टा उसे ही गलत ठहरा दिया। थाना प्रभारी बोले-छेड़छाड़ की बात गलत जिससे परेशान होकर उसने देर रात आलआउट पी लिया, जिसके बाद मोहल्ले के कृष्णा शुक्ला ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रायपुरवा थाना प्रभारी विजय सरोज ने बताया कि युवती का कालोनी में ऊपर रहने वाले लोगों से विवाद है, छेड़छाड़ की बात गलत है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
