मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बांसवाड़ा आएंगे। वे यहां किसान संवाद कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त जारी करेंगे। सीएम के सुबह 9.50 बजे कॉलेज ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचने और 10 बजे खेल मैदान में होने वाले किसान संवाद में पहुंचने का कार्यक्रम पहुंचेंगे। वे दो दो घंटे तक कार्यक्रम है। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सीएम दोपहर 12.10 बजे धोलागढ़ धाम, झल्लारा (सलूम्बर) के लिए रवाना होंगे। पीएम किसान सम्मान निधि वितरण का मुख्य आयोजन वाराणसी (उत्तरप्रदेश) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगा। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के तहत देशभर के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों को कुल 20 हजार 500 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देंगे। बांसवाड़ा में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान के 80 लाख किसानों को 1.60 अरब की राशि ट्रांसफर की जाएगी। मंच पर 10 किसानों को बुलाकर चेक देंगे। अन्य किसानों के खाते में ऑनलाइन राशि हस्तांतरित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर पीएम के मुख्य आयोजन का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। सुबह 7 बजे से डूंगरपुर रोड पर बंद रहेगी आवाजाही सुबह 7 बजे से सभा समापन तक प्रभावित रहेगी। डूंगरपुर आने-जाने वालों के लिए डूंगरपुर मार्ग बंद रहेगा। डूंगरपुर की ओर जाने वाले वाहनों को उदयपुर रोड से लियो सर्किल होते हुए कूपड़ा सर्किल तक जाना होगा। इस दौरान कस्टम चौराहे से लिंक रोड तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
