प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराधों और शराबबंदी की मांग को लेकर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (AIMSS) की भोपाल जिला समिति द्वारा आगामी 20 जुलाई (रविवार) को द्वितीय जिला स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन डॉ. अंबेडकर सामुदायिक भवन, ओल्ड सुभाष नगर, अप्सरा टॉकीज के पास, भोपाल में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता होंगी रचना अग्रवाल, जो AIMSS मध्यप्रदेश की राज्य सचिव हैं, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋतु श्रीवास्तव, अध्यक्ष, AIMSS भोपाल जिला समिति करेंगी। सम्मेलन की प्रमुख मांगे
