जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अधिकारी प्रवीण मिश्र ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डीएम ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस के चारों ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की। कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। प्रत्येक कक्ष में बिजली आपूर्ति की स्थिति देखी। खिड़कियों और रोशनदानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्ट-वार तैनाती की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रामकरन यादव, समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, सचिंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
