भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित नहर के पास हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ में बांह के पिछले हिस्से पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन ने उसे इलाज के लिए धरहरा स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी स्व.इंद्रदेव राम का 32 साल का बेटा धनंजय कुमार है। घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। पीछे से बदमाशों ने गोली मारी धनंजय कुमार ने बताया कि वह गांव के बगल स्थित नहर के पास बैठा हुआ था। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उसे पीछे से गोली मार दी। गोली लगती है वह चार्ट में गिर पड़ा। दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। इसके बाद उसने अपने पास रहे मोबाइल से फोन कर इसकी सूचना अपने परिजन को दी। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए धरहरा स्थित अस्पताल ले आए। दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया दूसरी तरफ जख्मी धनंजय कुमार ने अपने गांव में किसी भी व्यक्ति व बदमाशों से किसी भी प्रकार की विवाद और दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है। हालांकि युवक को बदमाशों ने गोली क्यों मारी। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि जख्मी की ओर से पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं दी गई थी। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
