आगरा में नये सर्किल रेट जारी हो चुके हैं। घर ही नहीं, दुकान खरीदना भी सबसे महंगा हो गया है। निबंधन विभाग ने सर्किल रेट में 50% तक रेट बढ़ा दिए हैं। इसके अनुसार, आगरा में एमजी रोड पर भगवान टॉकीज से हरीपर्वत के बीच में दुकान खरीदना सबसे महंगा है। शहर के अधिकांश बड़े शोरूम भी इसी रोड पर हैं। ऐसे में यहां दुकान खरीदना सबसे महंगा है। दूसरे नंबर पर यहां है कीमती जमीन शहर में व्यवसायिक गतिविधि के लिए दूसरी सबसे महंगी रोड वाटर वर्क्स से भगवान टॉकीज के बीच में है। यहां भी जमीन बेशकीमती है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाईवे किनारे इस रोड पर 1.45 लाख रुपये/ मीटर जमीन के सर्किल रेट हो गए हैं। हालांकि बाजार का रेट तो इससे कहीं अधिक है। संजय प्लेस भी हॉट केक शहर का व्यवसायिक केंद्र संजय प्लेस भी कम महंगा नहीं है। सर्किल रेट के हिसाब से ये शहर का तीसरा सबसे महंगा क्षेत्र है। यहां शोरूम, दुकान या किसी अन्य व्यवसायिक गतिविधि के लिए जगह खरीदना काफी महंगा है। जानिये किस रोड पर हैं सबसे महंगे दुकानों के रेट… नोट: ये आंकड़े रुपये/ मीटर में हैं।
