भास्कर न्यूज | जालंधर भगत सिंह चौक के पास दशहरा की देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी करीब 40 साल के मोहन कुमार को रौंद कर निकल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मंडी रोड के रहने वाले मोहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना-3 के एएसआई जोरावर सिंह का कहना है कि एक्सीडेंट स्थल के पास एक बैंक का एटीएम है तो पुलिस बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकलवा रही है। एएसआई ने कहा- पुलिस जल्द गाड़ी ट्रेस कर लेगी। मोहन लेबर का काम करता था। मंडी रोड के रहने वाले रमेश ने बताया कि दशहरा की देर रात करीब साढ़े 12 बजे भतीजे प्रिंस को कॉल आई कि पापा का एक्सीडेंट हो गया है। वह भतीजे संग मौके पर पहुंचे तो भाई का शव पड़ा था। उसके शरीर पर रगड़ के जख्म थे। उनकी सांसें खत्म हो चुकी थी।
Как электронный пространство меняет представление об досуге
Как электронный пространство меняет представление об досуге Актуальная период компьютеризации радикально модифицирует общественное представление восстановления и времяпрепровождения. То, что только несколько лет ранее представляло полное отрыв от будничных активностей, сегодня…
