बेगूसराय में 3 अगस्त को घर से बाहर निकले जिस बच्चे की खोज में परिजन थाने का चक्कर लगा रहे थे। वो गंगा नदी में कूद गया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घरवालों ने अपहरण की आशंका जताई थी। सीसीटीवी में दोस्त की बाइक से उतरकर नदी में छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। एसडीआरएफ खोजबीन में जुटी है। गंगा नदी में बढ़े जलस्तर और घटना के एक सप्ताह बीत जाने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही है। बच्चे की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी संजीव कुमार के पुत्र शुभम प्रताप सिंह उर्फ शुभ(14) के तौर पर हुई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए शुभम के दोस्त को पकड़ा है। नाबालिग रहने के कारण पुलिस ने उसे फिलहाल बाल सुधार गृह भेज दिया है। दोस्त के साथ बाइक से निकला था शुभम 3 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर से निकला था। अपने साथ मोबाइल भी नहीं ले गया था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद 4 अगस्त को पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में आवेदन दिया। पिता संजीव सिंह ने कहा, ‘शुभम घर के बगल में रहने वाले दोस्त के साथ निकाला था। वापस नहीं लौटने पर उससे पूछा तो कहा कि वो तो पैदल ही गया है। थाने में जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बाइक से उलाव तक पहुंचाया हूं। उसने अलग-अलग बयान क्यों दिया, यह समझ से बाहर है। पहले दिन बताया था कि पैदल ही सिमरिया गया। फिर दूसरे दिन कहा कि उसे उलाव तक पहुंचाया हूं। खोजबीन के दौरान हमारे साथ ही था। इसके बाद भी उसने सही बात नहीं बताया। रोज थाने का चक्कर लगा रहा था। इस बीच पुलिस CCTV के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए गंगा नदी पर बने सिक्स लेन पुल तक पहुंची। पिता की बाइक से गया था संजीव सिंह ने आगे कहा कि 3 अगस्त से ही मेरा बेटा लापता था। रोज अपने बेटे को खोज रहा था। थाने का चक्कर लगा रहा था। परिजन और थाने के लोग सीसीटीवी देखते-देखते सिमरिया पुल तक पहुंचे। नवनिर्मित सिक्स लेन पुल पर लगे CCTV में वह दोस्त के साथ बाइक से जाते हुए देखा गया। हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं है कि वो खुद कूदा है या उसे धक्का दिया गया है। मेरी बाइक से ही दोनों गया था। अगर पुल पर कूद गया तो यह बात उसी दिन बताना चाहिए था। कैसे क्या हो गया, इसका जांच-पड़ताल में ही खुलासा होगा।
