बुलंदशहर में आज सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे। छोटी-मोटी बारिश के बाद निकलती धूप से जमीन से भाप उठती और वातावरण में नमी बढ़ जाती थी। लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी होती थी। पसीने से तन-बदन भीग जाता था। सांस लेने में तकलीफ होती थी। शरीर में सुस्ती और बेचैनी बनी रहती थी। आज सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी ने मौसम को सुहाना बना दिया है। हवा में ठंडक आ गई है। गर्मी का असर कम हुआ है। बच्चे बारिश में खुशी से झूम रहे हैं। बुजुर्गों के चेहरे पर राहत की मुस्कान है। यह बारिश किसानों के लिए भी फायदेमंद है। गर्मी से प्रभावित फसलों और पशुओं को राहत मिली है। हालांकि इस मौसम में बीमारियों का खतरा रहता है। फिर भी लोग प्रकृति की इस सौगात का आनंद ले रहे हैं।
