बिहार के सीतामढ़ी में शराबबंदी का एक वीडियो सामने आया है। सुरसंड थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक तस्कर नेपाल से बाइक पर शराब ला रहा था। पुलिस को देखकर तस्कर घबरा गया और बाइक भगाने के चक्कर में शराब की बोतलों से भरा बोरा गिर गया। बाइक छोड़ मौके से फरार हुआ तस्कर तस्कर संतुलन खोकर कुछ दूर तक गया। वहां उससे दूसरा बोरा भी गिर गया। वह बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर पड़ी शराब की बोतलें लूटना शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग दो-चार बोतलें उठा ले गए। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने शराब की बोतलों को किया जब्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने बची हुई शराब की बोतलों और बाइक को जब्त कर किया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय की मानें तो , पुलिस ने 300 एमएल की 600 बोतल देशी शराब बरामद की है। अवर निरीक्षक हीरालाल पासवान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
