बिग बॉस 19 में हिमांशी नरवाल की एंट्री पर सस्पेंस:पहलगाम आतंकी हमले में खो चुकी हैं अपने पति विनय नरवाल को, सोशल मीडिया पर चल रही हैं अलग-अलग अटकलें

24 अगस्त, 2025 को शुरू हो रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के संभावित प्रतिभागियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। चर्चा में एक नाम उस महिला का है, जिसने इस साल अप्रैल में अपने पति को आतंकवादी हमले में खो दिया था। सूत्रों के अनुसार, ‘बिग बॉस 19’ के निर्माता ऐसे प्रतिभागियों को शो में लाने पर विचार कर रहे हैं जिनकी जिंदगी की कहानी दर्शकों से तुरंत जुड़ सके। इसी कड़ी में हिमांशी नरवाल का नाम सामने आया है। वे नौसेना में लेफ्टिनेंट रहे विनय नरवाल की पत्नी हैं, जो 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए थे। हनीमून के दौरान हुआ था हमला
हिमांशी और विनय नरवाल 22 अप्रैल को पहलगाम में हनीमून पर गए थे। जहां पर आतंकियों ने 26 मासूमों को धर्म पूछ पूछकर गोली मारी थी। जिसमें लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे। घटना के बाद, अपने पति के पास बैठी और रोते हुए हिमांशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। इन तस्वीरों ने पूरे देश को भावुक कर दिया था और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। कॉलेज के दिनों से पहचान
यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने एक व्लॉग में बताया था कि हिमांशी उनकी कॉलेज मेट रही हैं। उन्होंने कहा कि वे 2018 में कॉलेज से पासआउट हुए और उसके बाद उनसे कोई बातचीत नहीं हुई। एल्विश के मुताबिक, दोनों मेट्रो से साथ सफर करते थे, लेकिन घटना के बाद उन्होंने संपर्क नहीं किया क्योंकि ऐसे समय में फोन करना मुश्किल होता है। शो में आने को लेकर स्थिति साफ नहीं
हालांकि हिमांशी को लेकर बिग बॉस 19 की चर्चाएं गर्म हैं, लेकिन अभी तक न तो मेकर्स और न ही हिमांशी की ओर से आधिकारिक पुष्टि हुई है। वहीं, कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का दावा है कि उन्हें शो के लिए अब तक अप्रोच ही नहीं किया गया है और वे हिस्सा नहीं लेंगी। मेकर्स का ध्यान भावनात्मक जुड़ाव पर
सूत्रों का कहना है कि बिग बॉस 19 के लिए टीवी, फिल्म और डिजिटल वर्ल्ड से कई बड़े नामों से संपर्क हो चुका है। इस बार मेकर्स चाहते हैं कि प्रतिभागियों की कहानियां दर्शकों को सीधे दिल से जोड़ दें, जिससे शो का इमोशनल इम्पैक्ट और ज्यादा गहरा हो।
लेफ्टिनेंट के पिता ने नहीं की कोई टिप्पणी
वहीं लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल से जब हिमांशी नरवाल के ‘बिग बॉस 19 के शो में जाने को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

  • Related Posts

    Как электронный пространство меняет представление об досуге

    Как электронный пространство меняет представление об досуге Актуальная период компьютеризации радикально модифицирует общественное представление восстановления и времяпрепровождения. То, что только несколько лет ранее представляло полное отрыв от будничных активностей, сегодня…

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений Актуальный век определяется молниеносными изменениями в области досуга и релаксации. То, что ранее представлялось чем-то необычным, теперь трансформируется в распространенным увлечением, а…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Как электронный пространство меняет представление об досуге

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Почему мы любим переживание влияния и фортуны

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 3 views

    Почему людям восхищают драматические события

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Зачем мы желает пережить переживания

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Fuel Your Winning Streak Effortless Entry with freshbet login & Exclusive Rewards for Dedicated Play

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 3 views