बरेली में एक बच्चे का अपहरण करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। अपहरणकर्ता ने फिरौती में 10 लाख की मांग की। जैसे ही उसे पता चला कि परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट कर दी है तो उसने बच्चे को मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव टिटौली में रविवार शाम 10 वर्षीय आहिल पुत्र सखावत का घर के बाहर खेलते वक्त वसीम नाम के युवक ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसने शाही क्षेत्र के जंगल में ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी आहिल का फुफेरा भाई निकला। 10 लाख की फिरौती नहीं देने पर हत्या परिजनों के मुताबिक शाम 5 बजे उनके बच्चे को पिज्जा खिलाने के बहाने वसीम अपने साथ ले गया। फिर उसे अपने साथ घुमाता रहा। जब देर शाम तक बच्चा घर नहीं लौटा तो सबने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। वहीं आरोपी बच्चे की हत्या करने के बाद अपने घर जाकर लेट गया। इस बीच आरोपी परिजनों के पास भी आया और उनके साथ मिलकर बच्चे को खोजने लगा। जिसके बाद उसने अपने पिता के मोबाइल से 10 लाख रुपए की फिरौती का मैसेज भेजा। रात को जंगल में मिला शव रात में शाही के जंगल में बच्चे का शव मिला। आरोपी ने कबूल किया कि उसने बच्चे की ब्लेड से गला रेतकर हत्या की है। पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
