भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के बड़ा श्री हनुमान मंदिर में लंगूर मेले के दौरान गीता ग्रंथ का फटा हुआ अंग (पन्ना) मिला है। इसे लेकर दुर्ग्याणा बड़ा श्री हनुमान मंदिर के उपचेयरमैन सोमदेव शर्मा की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। जानकारी के अनुसार दुर्ग्याणा परिसर में फूलों का स्टॉल लगाने वाले शख्स ने गीता ग्रंथ के पन्ने में फूल लपेट कर दे दिए। फूल लेकर भक्त जब बड़ा श्री हनुमान मंदिर में पहुंचा तो वहां श्री गीता ग्रंथ का पन्ना गिर पड़ा। सोमदेव ने उसे उठाकर जब पढ़ा तो वह श्री गीता ग्रंथ का पन्ना था। इसके बाद सोमदेव की ओर से पुलिस चौकी दुर्ग्याणा के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी। वहीं लंगूर मेले के पहले ही दिन सोमवार को बजरंगी सेना की 2 टोलियो में आगे बढ़ाने को लेकर मामूली तकरार हुई।
