मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र के खरपरी बंबा के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह टहलने निकले लोगों ने महिला के शव को देखा, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की उम्र लगभग 25-35 वर्ष के बीच है। महिला लाल रंग का कुर्ता और पीले रंग की सलवार पहने हुई थी। उसके गले में एक पर्स लटका हुआ था और हाथ के पास रुमाल पड़ा मिला। पेड़ की झाड़ियों के बीच उसका शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद भीड़ में से किसी ने भी महिला की पहचान नहीं की। स्थानीय लोगों का मानना है कि महिला को किसी वाहन में लाकर यहां छोड़ा गया होगा। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होते ही मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
