जयपुर-दिल्ली हाईवे पर चंदवाजी से शाहजहांपुर तक 125 किमी में लेन सिस्टम की पालना करवाने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त है। इसके लिए वाहन चालकों पर जहां चालानी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों पर पालना नहीं करवाने पर एक्शन लिया जा रहा है। पिछले 25 दिन में करीब 66 हजार वाहन चालकों ने गलत लेन पर वाहन चलाए। इन सभी वाहनों के मालिकों काे करीब 4 करोड़ रुपए के ऑनलाइन चालान भेजे गए हैं। जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि अभियान 6 सितंबर से चलाया गया। पहले 15 दिन तक समझाइश की गई थी। लेन सिस्टम लागू करवाने में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहे हैं। लापरवाही बरतने पर प्रागपुरा थाना प्रभारी किरण सिंह काे लाइन हाजिर किया है। जेएलएन पर ओवर स्पीड में चलते हैं वाहन, रोज 50 चालान, सांगानेर में बिना हेलमेट निकल रहे शहर में ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्थित करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। शहर में 10 सबसे ज्यादा नियम तोड़ने वाली जगह चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। इन स्थानों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट चलने वालों के खिलाफ हो रही है। इसके बाद ओवरस्पीड, रेड लाइट जंप, रॉन्ग साइड, नो-पार्किंग, तीन सवारी व मोबाइल पर बात, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सांगानेर इलाके में सबसे ज्यादा लोग बिना हेलमेट के चलते हैं। बिना हेलमेट 88 चालान 1 ही दिन में- सांगानेर, हसनपुरा और रेलवे स्टेशन पर सर्वाधिक सांगानेर, हसनपुरा और रेलवे स्टेशन एरिया में लोग सबसे ज्यादा बिना हेलमेट चलते हैं। यहां 1 ही दिन में 88 लोगों के चालान बनाए गए। शहर में हर माह बिना हेलमेट और बाइक पर तीन सवारी के 2274 चालान बन रहे हैं।
कारण- ये एरिया घनी आबादी से जुड़े हैं। लोग रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जाने के दौरान लापरवाही बरतते हैं। ओवर स्पीड के चालानों की बात करें तो सबसे ज्यादा जेएलएन मार्ग पर होते हैं। यहां स्थायी कैमरे लगे हुए हैं। रोजाना करीब 50 गाड़ियों के चालान ओवर स्पीड के बन रहे हैं। हर माह 1500 चालान बन रहे। वहीं, शहर में 23361 कार्रवाई हो रही। कारण- सीधी और सपाट रोड होने से लोग गाड़ी दौड़ाते हैं औ स्पीड का ध्यान नहीं रखते। रेड लाइट जंप – रोज 54 चालान, सबसे ज्यादा गोपालपुरा बाईपास, महेश नगर और 200 फीट रोड पर
सबसे ज्यादा रेड लाइट जंप गोपालपुरा बाईपास, महेश नगर और 200 फीट रोड पर होती है। रोज औसतन 54 चालान बनते हैं। कारण- यहां लाल बत्ती का समय ज्यादा है, जल्दी निकलने के चक्कर में लोग लाइट जंप करते हैं।
नो-पार्किंग – जेएलएन रोड पर मॉल के पास रोजाना 30 चालान, शहर में 61 कार्रवाई
जेएलएन मार्ग मॉल के चारों ओर नो-पार्किंग के सबसे ज्यादा चालान होते हैं। रूटीन में 30 वाहनों पर, शनिवार और रविवार को 80 से 90 वाहनों पर गलत जगह पार्किंग की कार्रवाई होती है। शहर में रोज अनुमानित 61 कार्रवाई होती है।
कारण- यहां निगम या निजी कोई पार्किंग नहीं है। ऐसे में लोग नो-पार्किंग में वाहन खड़ा कर देते हैं। वाहन चालकों ने कौनसा नियम तोड़ा 46,573 वाहन चालकों ने लेन सिस्टम की पालना नहीं की।
9291 ने गलत तरीके से वाहनों काे पार्क किया। हाईवे पर निश्चित जगह पर वाहन पार्क करना हाेता है। 8721 चालकों के खिलाफ यातायात नियमों की पालना नहीं करने पर कार्रवाई की गई।
306 वाहन चालक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते मिले।
615 रॉन्ग साइड से वाहन चलाते मिले।
