
हरियाणा युवा कांग्रेस के हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। पलवल से योगेश कुमार जिलाध्यक्ष बने हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरे सिंह पोसवाल के छोटे भाई दिनेश पोसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है। बता दें कि योगेश कुमार ने 1208 मत प्राप्त किए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश बघेल को 533 वोट मिले। हथीन विधानसभा क्षेत्र से राहुल युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए हैं। प्रदेशभर से 20 युवाओं ने किया था नामांकन बताया जा रहा है कि दिनेश पोसवाल का राजनीतिक सफर 2010 से शुरू हुआ। वे कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे हैं। 2010 से 2017 तक लगातार तीन बार एनएसयूआई पलवल के जिला अध्यक्ष रहे। 2017 में एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव पद पर निर्वाचित हुए। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए प्रदेशभर से 20 युवाओं ने नामांकन किया था। दिनेश पोसवाल ने कहा कि वे भविष्य में भी युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने अपनी जीत पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।