पंजाब के तापमान में हल्की कमी देखने को मिली है। इसके बावजूद तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। आलम ये है कि पंजाब का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री तक अधिक बना हुआ है। मानसून की विदायगी के बाद मौसम शुष्क होने के कारण ये बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली कमी देखने को मिली है। जबकि अधिकतम तापमान अबोहर में 37 डिग्री दर्ज किया गया है। पंजाब में ना तो अब बारिश देखने को मिल रही है और ना ही होने के आसार दिख रहे हैं। वहीं, राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी देखने को मिली, हालांकि ये तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून में हुई सामान्य से अधिक बारिश के कारण ऐसा देखने को मिल रहा है। लेकिन जल्द ही हालात सामान्य होंगे। प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री में)- मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में होगी गिरावट पंजाब के तापमान में अभी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। लेकिन अब हल्की हल्की राहत भी मिलने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार एक सप्ताह में तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। लेकिन इस दौरान बारिश नहीं होने का अनुमान है। मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। इस दौरान पंजाब का औसतन तापमान 22 से 35 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
