नए शहर के सबसे बड़े बाजार, न्यू मार्केट की चार दिन में तस्वीर बदल गई है। बाजार से स्ट्रीट वेंडर को हटाने के बाद सड़कों की चौड़ाई बढ़ गई है। ग्राहक अब खुली हवा में सांस लेते नजर आ रहे हैं। दुकानदारों पर सख्ती करते हुए लक्ष्मण रेखा (पीली रेखा) खींची गई है। उन्हें इसके अंदर सामान रखने की हिदायत दी गई है। रेखा के बाहर सामान रखने पर व्यापारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। अब तक करीब ढाई सौ दुकानों की हद तय कर दी गई है। शुक्रवार को भी मार्किंग का काम जारी रहेगा।
चार दिन चली कार्रवाई के बाद न्यू मार्केट से अस्थायी दुकानें पूरी तरह हटा दी गई हैं। इन हॉकर्स को अटल पथ पर कारोबार करने की अनुमति दी गई है। इससे अब बाजार की सड़कें पूरी तरह साफ-सुथरी दिख रही हैं। त्योहारी सीजन में यहां आने वाले खरीदारों को सहूलियत होगी।
इधर, यहां के व्यापारियों ने नगर निगम की इस कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जब तक बाजार हॉकर्स मुक्त रहेगा, वे भी अपनी हद में रहेंगे। यदि हॉकर्स दोबारा लौटते हैं, तो दुकानदार भी सीमा लांघने लगेंगे। जोन 21 के जोन अधिकारी मोहन जाट ने बताया कि न्यू मार्केट में मार्किंग का काम शुक्रवार तक चलेगा। दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे पीली रेखा के अंदर सामग्री और डिस्प्ले बोर्ड रखें। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। सड़क पर 10 से 15 फीट तक रखा सामान: त्योहारी सीजन के दौरान जब टीटी नगर एसडीएम अर्चना शर्मा और नगर निगम का अमला बाजार पहुंचा, तो वहां स्थाई दुकानदारों ने शटर से 10 से 15 फीट आगे तक सामान रखा था। इन दुकानदारों को हद में रखने के लिए बुधवार से मार्किंग का काम शुरू किया गया है। दरअसल, पिछले दिनों न्यू मार्केट के व्यापारियों ने महापौर मालती राय से मिलकर बाजार से हॉकर्स हटाने की मांग रखी थी।
Как электронный пространство меняет представление об досуге
Как электронный пространство меняет представление об досуге Актуальная период компьютеризации радикально модифицирует общественное представление восстановления и времяпрепровождения. То, что только несколько лет ранее представляло полное отрыв от будничных активностей, сегодня…
