
नोएडा प्राधिकरण विभिन्न अदालतों में चल रहे केस को लेकर सजग हो गया है। वो एक ऐसा साफ्टवेयर डेवलप कर रहा है जिससे तारीख के तीन दिन पहले ही प्राधिकरण के अधीनस्थ अधिकारियों को अलर्ट मिल जाएगा। जिससे केस की पैरवी करने और समय से कोर्ट उपस्थित होने में दिक्कत नहीं होगी। दरअसल नोएडा में लैंड , कामर्शियल , ग्रुप हाउसिंग, इंडस्ट्री के तमाम मामले अदालतों में चल रहे है। इसमें सबसे ज्यादा मामले लैंड विभाग से है। इसी महीने तैयार होगा साफ्टवेयर प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि इसके लिए कंपनी ने प्रजेंटेशन किया था। जिसमें कुछ संशोधन के बाद इस साफ्टवेयर को डेवलेप किया जाएगा। ये साफ्टवेयर इसी महीने में तैयार होगा। जिसमें अदालत में चल रहे केस की जानकारी को फीड किया जाएगा। एक बार केस की जानकारी फीड होने पर समय पर जानकारी मिलेगी। साथ ही जिस दिन केस पर सुनवाई होगी उससे तीन पहले जानकारी मिलेगी। केस दर केस जानकारी को इसमें अपडेट भी किया जाएगा। कंटेम्प्ट से बचा जा सकेगा प्राधिकरण सीईओ ने बताया इस साफ्टवेयर तकनीक से हम कंटेम्प्ट के मामलों से बच सकेंगे। समय पर पैरवी के लिए पूरी तैयारी कर सकेंगे। वकीलों के साथ समनव्य बना सकेंगे। इसमें वकीलों का रिकार्ड भी मेनटेन किया जा सकेगा। पहले फेज में इसमें सुप्रीम कोर्ट और हाइकोर्ट में वल रहे केस की जानकारी को अपलोड किया जाएगा। इसके बाद एनसीएलटी, एनएलएटी और एनजीटी के मामलों को भी अपलोड किया जाएगा।