जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार दोपहर को मौसम बदल गया। कई जगह तेज तो कई जगह हल्की बारिश हुई। इससे सड़कें दरिया बन गई। आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा बारिश निवाई में 125 MM हुई। वहीं टोंक में भी 17 MM बारिश हुई है। इसके चलते पुरानी टोंक के बाजार में एक से डेढ़ फ़ीट पानी बह निकला। काली पलटन क्षेत्र में भी कुछ घरों में बरसाती पानी घुस गया। इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्राप्त हुई है। आवागमन बाधित हुआ। वहीं बीसलपुर बांध का जलस्तर भी स्थिर 312.45 आरएल मीटर बना हुआ है। इसके अलावा टोरडी सागर बांध में 12 सेमी, माशी बांध में 2 सेमी, चांदसेन में 5 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई। कई अन्य बांधों में भी आवक हुई है। ज्ञात रहे कि करीब सप्ताह भर से बारिश का मौसम बना हुआ है। जिले में आए दिन बारिश हो रही हैं । आज भी दोपहर को मौसम बदल गया और जिला मुख्यालय के अलावा कई जगह तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश निवाई में 125 MM बारिश हुई। इसके अलावा सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मांशी रेनगेज में 72 MM , चांदसेन 28 MM , गलवानिया 27 MM , पीपलू 40 MM , टोरडी सागर 23 MM , टोंक 17 MM , गलवा 12 MM , पनवाड़ 11 MM , ठीकरिया 10 MM , नासिरदा 5 MM , लांबाहरिसिंह में 2 MM बारिश दर्ज की गई। रुक रुक कर बारिश का दौर अभी भी जारी है। इससे आवागमन सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे है वहीं तेज बारिश से कई खेतों में पानी भर गया है । उन खेत वाले किसानो को बुवाई करने के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा।
