अमृतसर| निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह वार्ड-67 अधीन आते किशन कोट नीवी आबादी का निरीक्षण किया। इलाके के लोगों ने कमिश्नर को बताया कि सीवरेज जाम व कूड़ा की समस्या बनी हुई है। कमिश्नर ने कहा कि कल से ही दो सुपर सक्कर मशीनें लगाकर सीवरेज डिसिल्टिंग शुरू करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन दिनों में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या समाप्त हो जाएगी। शहर में प्रतिदिन लगभग 560 मैट्रिक टन कूड़ा करकट निकलता है। उन्होंने कहा कि अवर्डा कंपनी के काम बंद करने के बावजूद निगम द्वारा सारा दिन मेहनत करके अपने स्तर पर कूड़ा करकट उठाया जा रहा है। नई कंपनी के कार्य शुरू होने से सफाई व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। इस मौके पर विधायक डॉ. अजय गुप्ता, तरुणवीर कैंडी व अन्य मौजूद रहे।
