जैसलमेर जिले के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप की घटना हुई। घटना शामिल में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने पाक विस्थापित 25 अगस्त से धरना दे रहे हैं। पाक विस्थापितों ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना दिया। गैंगरेप मामले में तीन आरोपियों में से पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है मगर धरनार्थियों की मांग है कि अभी तक मुख्य आरोपी फरार है। जब तक मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ा जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। 29 जुलाई की घटना
कलेक्टर ऑफिस के सामने धरने पर बैठे पाक विस्थापितों ने बताया- 29 जुलाई की रात करीब 1.30 बजे कुछ युवकों द्वारा नाबालिग बच्ची का घर से अपहरण कर गैंगरेप किया गया और फिर बच्ची को डरा धमकाकर कर घर के पास सड़क पर छोड़ दिया गया। घर वालों को जब रात में बच्ची वापस घर आई तो पूछने पर बच्ची कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। घरवालों ने बात को भुला दिया। मगर बच्ची उसके बाद से गुमसुम रहने लगी। 4 अगस्त को पीड़िता ने घरवालों को बताया
4 अगस्त को पीड़िता ने हिम्मत कर सारी घटना घर वालों को बताई। तब घर वालों ने तुरंत आरोपियों के खिलाफ महिला पुलिस थाना में 5 अगस्त को नामजद मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के 20 दिन बीत जाने पर भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज होकर पाक विस्थापित इकट्ठे हुए और कलेक्टर ऑफिस के बाहर 25 अगस्त को धरना लगाया। परिजनों की मांग है कि गैंगरेप के सभी 3 आरोपी जब तक गिरफ्तार नहीं हो जाते तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा इस मामले की जांच कर रहे सीओ पुलिस नाचना गजेंद्र सिंह ने बताया- हमने इस मामले को लेकर जगह जगह दबिश देकर बुधवार रात 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल एक आरोपी हरियाणा का निवासी है। पुलिस की टीमें हरियाणा गई हुई है और लोकल पुलिस की मदद से जगह जगह दबिशें दी जा रही है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
