नागौर की बख्तसागर तालाब में आज सुबह एक युवक की डूब गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीआरएफ और अन्य तैराकों की मदद से युवक को बाहर निकलने की कार्रवाई जारी है। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के तालाब में से निकल जाने के बाद ही शिनाख्त हो सकेगी। इसी बीच युवक के डूबने की सूचना पर बख्तसागर तालाब की पाल पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई है। पुलिस ने ऐतिहातन बख्तसागर के सभी गेट पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है और प्रवेश रोक दिया है। खबर अपडेट की जा रही है…..
