आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डहरामोड़ के समीप लखनपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी दौरान कार्रवाई करते हुए एक गाडी से 40.296 ग्राम चांदी के आभूषण व 20 लाख की नगदी बरामद की। जांच पड़ताल दौरान चांदी के आभूषण व नगदी के दस्तावेज उपलब्ध नही होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाडी सहित नगदी व आभूषण जब्त कर दो व्यापारियों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो हरि पर्वत आगरा निवासी रचित जैन पुत्र सलिल जैन अपने साथी व्यापारी कालकंदी विहार आगरा निवासी नितिन शर्मा पुत्र अजयपाल शर्मा के साथ अपनी क्रेटा गाडी में नदबई से चांदी के आभूषण व बीस लाख की नगदी लेकर आगरा जा रहा। इसी दौरान राजमार्ग पर डहरामोड़ चौकी प्रभारी एदल सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में गाडी को रोक लिया। जांच पड़ताल दौरान गाडी से अलग-अलग डिब्बों में रखे करीब 40 किलो 296 ग्राम के चांदी जेवरात व एक बैग से 20 लाख की नगदी बरामद होने पर पुलिस ने दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा। दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर पुलिस ने गाडी, नगदी व चांदी के आभूषण जब्त कर दोनों व्यापारियों को हिरासत में ले लिया। बाद में चौकी प्रभारी एदल सिंह ने चांदी के आभूषण व नगदी को लेकर व्यापारियों से पूछताछ करने के बारे में बताया।
