अमृतसर| देशभर में दशहरा का पर्व वीरवार को मनाया जा रहा है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। वीरवार शाम को शहर के गली-मोहल्लों, मैदानों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। वहीं मां भद्रकाली ग्राउंड में रावण के पुतलों को कारीगर अंतिम रूप दे रहे है । इसके साथ जोग रावण के पुतलों की खरीदारी भी कर रहे हैं । इस परंपरा में, बच्चे और बड़े सभी मिलकर रामलीला के मंचन का आनंद लेते हैं और रावण दहन देखने के लिए उमड़ते हैं। लोग अपने अंदर की बुराइयों को त्यागकर एक नए और सकारात्मक जीवन की शुरुआत का संकल्प लेते हैं।
