हेल्थ रिपोर्टर | मधुबनी सदर अस्पताल स्थित होमी भाभा की मेडिकल टीम के द्वारा गांव गांव जाकर स्क्रीनिंग की जा रही है। टीम द्वारा की गयी रिपोर्टिंग के अनुसार 2024 से लेकर अबतक 08 कैंसर पीड़ित की मौत हुई है। जिसमें ओरल कैंसर के 03, ब्रेस्ट कैंसर 03, लिवर के एक व गोल्डब्लैडर के एक मरीज शामिल है। डॉ आसिया ने बताया कि वहीं इस अवधि में ओरल कैंसर के 12, ब्रेस्ट कैंसर के 08, सरवाइकल कैंसर के 02 व अन्य कैंसर के 09 मरीजों को चिह्नत किया गया है। पीड़ित मरीजों को गंगवारा अस्पताल दरभंगा या मुजफ्फरपुर आदि जगह भेजा जाता है इलाज के लिए। डॉ आसिया ने बताया कि सदर अस्पताल में बायोस्पी, मुँह, बच्चेदानी व स्तन कैंसर की जांच की जाती है।एसीएमओ डॉ एसएन झा ने बताया कि सदर अस्पताल या शिविर में आने वाले मरीजों को सामान्य कैंसर जैसे मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय का कैंसर आदि की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिसमें विशेष रूप से महिलाओं के कैंसर (स्तन और गर्भाशय का मुख) के स्क्रीनिंग के लिए अलग से व्यवस्था की गयी है । साथ ही उसमें सामान्य कैंसर जैसे मुंह, स्तन और गर्भाशय के मुख के कैंसर आदि के संभावित कारणों, लक्षणों एवं उसके बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इन शिविरों में सामान्य कैंसर रोग के संदिग्ध व्यक्तियों को राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मुजफ्फरपुर, दरभंगा, स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना, एमएस में रेफर किया जाता है।
