टोंक में भाजपा की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 अगस्त से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं निकाली जायेगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसे सफल बनाने के लिए बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने संयोजक व सहसंयोजक बनाकर उन्हे जिम्मेदारियां भी दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौहान ने बताया कि इस अभियान के उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना, उन्हें भारत की यात्रा और इस महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वालों की याद दिलाना है। चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश में नेतृत्व के निर्देशानुसार 10 अगस्त से 14 अगस्त तक जिले में होने वाली तिरंगा यात्रा के लिए संयोजक व सहसंयोजक की घोषणा की है। जिसमें संयोजक प्रभु बाड़ोलिया, सह संयोजक शैलेंद्र चौधरी, बबलू टैंकर, तरुण टिक्कीवाल, राधेश्याम चावला को बनाया गया है। जिला प्रशासन भी जुटा तैयारियों में
इधर जिले में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने एवं आमजन में देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने विभागवार प्रगति की जानकारी ली।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के हर शहर, हर गांव में तिरंगा रैली, तिरंगा वाल पेंटिंग, जागरुकता रैली, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। कलेक्टर ने अभियान के सफल आयोजन को लेकर निर्देश दिए हैं कि अभियान में जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएं।
