बस्ती के गौर थाने में न्यायालय पैरोकार के पद पर तैनात मनोज कुमार यादव का शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। गोरखपुर के मूल निवासी 54 वर्षीय मनोज यादव डायबिटीज से भी पीड़ित थे। शनिवार सुबह तबियत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी गौर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव में होगा अंतिम संस्कार मनोज यादव अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री का परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार गोरखपुर स्थित पैतृक गांव में किया जाएगा। गौर थाना परिसर में शोक की लहर है। सहकर्मी पुलिसकर्मियों और न्यायालय कर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताया। न्यायालय और पुलिस विभाग के साथी उनके अचानक निधन से स्तब्ध हैं।
