गाजियाबाद में भारी बारिश के चलते कल 3 सितंबर को कक्षा नर्सरी से 12 तक के सभी स्कूल व कॉलेज, शिक्षण संस्थान बंद करने का आदेश जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड के निर्देश पर बीएसए ओपी यादव ने छुट्टी की है, यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों व शिक्षण संस्थानों पर लागू रहेगा। यमुना के किनारे बाढ़ वही हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते गाजियाबाद और बागपत बॉर्डर के गांव में बाढ़ की स्थिति बनी शुरू हो गई है। यहां जिला प्रशासन अलर्ट है और यमुना नदी के किनारे वाले जो गांव हैं उन लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। जिसमें ADM गाजियाबाद सौरभ भट्ट लगातार प्रशासन के अधिकारियों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मॉनिटरिंग कर रहे हैं। गाजियाबाद में दोपहर 3 घंटे से भारी बारिश हो रही है।
