भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना रमदास के अधीन आते गांव माछीवाल में एक युवक पर 4 हमलावरों ने हमला कर दिया। युवक पर गोलियां भी चलाई गई, जिसमें वह बाल-बाल बचा। रंजिश सिर्फ यही थी कि युवक ने गांव रमदास में से फ्री रेत भरने से हमलावरों को इंकार कर दिया था। युवक जब हमलावरों के गांव में पहुंचा तो वहां उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जहां युवक पर गोलियां चलाई, वहीं तेजधार हथियार भी चलाए, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी गुरलाल सिंह निवासी डेरा बाबा नानक, बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्का निवासी सहजादा थाना रमदास, संदीप सिंह उर्फ सरवन निवासी गुरचक्क थाना डेरा बाबा नानक और एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना रमदास पुलिस को संग्राम सिंह निवासी शहजादा ने बताया कि गुरलाल निवासी गदुरचक्क थाना डेरा बाबा नानक और बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्का निवासी शहजादा थाना रमदास आकर कहने लगे कि पहले उसकी ट्रालिया जेसीबी से फ्री भर कर दे दे, उसने इस बात से इंकार कर दिया। वह दोबारा सुबह गांव माछीवाल रेत भरने के संबंध में सुबह 9 बजे गया तो बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्का उसके पास आया और उसे कहने लगा कि उसके कहने पर उनकी ट्रालियां नहीं भरी। इस बात से उसके साथ बहसबाजी हो गई। बिक्का उसे कहने लगा कि वह वहीं रुके और उसे इसका सारा मजा चखाएगा। इसके बाद वहां से चला गया। संग्राम सिंह ने बताया कि जब वह गुरकीरत सिंह निवासी माछीवाल के डेरे के पास पहुंचा तो एक सफेद रंग की कार उसके पास आकर रुक गई। गाड़ी को गुरलाल सिंह चला रहा था, जो गाड़ी में से बिक्का, गुरलाल सिंह, संदीप सिंह उर्फ सरनवन निवासी गुरच्कक थाना डेरा बाबा नानक अपने साथ एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उतरा और उन्होंने उन्होंने उस पर हमला कर दिया। बिक्का ने सीधे उस पर पिस्टल से फायर किया, जो उसके ऊपर से निकल गया। शोर मचाया तो आरोपी हथियारों के साथ गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।
Как электронный пространство меняет представление об досуге
Как электронный пространство меняет представление об досуге Актуальная период компьютеризации радикально модифицирует общественное представление восстановления и времяпрепровождения. То, что только несколько лет ранее представляло полное отрыв от будничных активностей, сегодня…
