भास्कर न्यूज| महासमुंद ग्राम खल्लारी में विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मान के तहत सम्मान समारोह 2025 का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू थे। शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी के छायाचित्र का विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। इससे पहले सभी अतिथियों ने श्रीराम मंदिर में भगवान राम, माता सीता व भगवान लक्ष्मण, हनुमान जी के समक्ष मत्था टेक दर्शन पूजन किया। अध्यक्षता जिपं के पूर्व सभापति बसंता ठाकुर, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सभापति व कंवर पैंकरा समाज महासभा (केन्द्रीय) खल्लारी अध्यक्ष थानसिंग दिवान के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण सहित क्षेत्र भर के सामाजिक, राजनीतिक व्यक्तित्व एवं शासकीय अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान किया गया। के नेतृत्व में खल्लारी स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि महासमुंद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निखिल मनोजकांत साहू ने कहा कि पुरा खल्लारी क्षेत्र मां की गोद में बसा हुआ है और यहां आकर मुझे मां की ममता का अनुभूति होता है। खल्लारी समरसता की भूमि है और इस क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाना और सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक क्षेत्र के व्यक्तियों को चुनकर – चुनकर खोज निकालना, उनका सम्मान करना एक अभिनव पहल है। ऐसे भागीरथी प्रयास के लिए खल्लारी सामाजिक कार्यकर्ता व उपसरपंच तारेश साहू एवं उनकी टीम को मेरा बधाई व अभिनंदन है। इस मौके पर उपसरपंच तारेश साहू, बागबाहरा जनपद पंचायत सभापति भूमिका रामजी लाल सिन्हा, खल्लारी थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार नाग, नंदकुमार निषाद, प्राचार्य सविता चन्द्राकर, प्रधान पाठक राधेश्याम निषाद, खल्लारी सरपंच पुष्पेन्द्र साहू, सरपंच संगीता गुणनिधि पटेल, खेमराज साहू, भेखलाल बघेल, मुकुंदलाल सिन्हा, ग्राम पंचायत सविता गोस्वामी थे। सेवाभावी लोगों का किया गया सम्मान ग्रापं खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सामाजिक समरसता को लेकर कार्यक्रम किया गया। जिसमें शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस जनसुरक्षा, बेहतर कानून व्यवस्था, कृषि, पर्यावरण, वन सेवा प्रेरक, वन्यजीव संरक्षण, गौ सेवा, धार्मिक, सामाजिक, अध्यात्म, लोककला, सांस्कृतिक गौरव, योगाभ्यास, नशामुक्ति अभियान, नारी सशक्तिकरण, बहुआयामी व्यक्तित्व, स्वास्थ्य जनसेवक, शिक्षा सेवा, शिक्षक समाज सेवा, उन्नत प्रगतिशील कृषक सेवा के क्षेत्र में :स्वार्थ भाव से सेवा देने वाले स्थानीय व क्षेत्र के करीब 75 लोगों का ऐतिहासिक सम्मान किया गया है।
