किशनगंज शहर के खगड़ा रेडलाइट एरिया में बुधवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने देहव्यापार करवाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहर से नाबालिग लड़कियों को लाकर देहव्यापार करवाया जा रहा है। इसी सूचना पर छापेमारी की गई। कार्रवाई में पुलिस ने पांच महिलाओं और एक नाबालिग लड़की को मुक्त करवाया। साथ ही दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने 2 ग्राहक को किया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, मुक्त करवाई गई लड़कियों से जबरन देहव्यापार करवाया जाता था। पकड़े गए दोनों युवक वहां ग्राहक के रूप में आए थे। सभी अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। इस कार्रवाई के बाद इस प्रकार का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। पटना से लाई गई थी लड़कियां पुलिस जांच में पता चला है कि एक युवती को पटना से डेढ़ वर्ष पूर्व बहला-फुसलाकर किशनगंज लाया गया था। यहां लाकर उससे जबरन देहव्यापार करवाया जाता था। इसी तरह अन्य जिलों से भी लड़कियों को लाकर देहव्यापार में धकेला जाता था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि ऐसी और कितनी लड़कियां हैं जिनसे जबरन देहव्यापार करवाया जाता होगा। गहराई से जांच-पड़ताल के बाद कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
