छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में योग के सभी कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया अब शुरू हो गई हैं। बीएससीसी योग, एमएससी योग, एमए योग और पीजी डिप्लोमा इन योग कोर्स में प्रवेश चल रहे हैं। सभी कोर्स में प्रवेश ऑनलाइन ही होंगे। योग की बढ़ती मांग को लेकर शुरू किए गए कोर्स योग की बढ़ती मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय में योग के सभी कोर्स उपलब्ध करा दिए गए हैं। कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. रामकिशोर ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की दूरदृष्टि के कारण बीएससीसी योग, एमएससी योग, एमए योग और पीजी डिप्लोमा इन योग के कोर्स उपलब्ध हैं। प्रवेश के लिए ये हो योग्यता
बीएससी योग में प्रवेश के लिए किसी भी शाखा से इंटरमीडिएट होना अनिवार्य है, जबकि एमएससी-योग के लिए किसी भी स्ट्रीम से बीएससी और एमए योग के लिए किसी भी स्ट्रीम से बीए अनिवार्य है। जानिए किस कोर्स में कितनी है फीस
बीएससी की फीस 27200 रुपए प्रतिवर्ष है, जबकि एमए योग तथा एमएससी योग की फीस 37200 रुपए प्रतिवर्ष है। वहीं, पीजी डिप्लोमा की फीस 21700 रुपए हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 7 अगस्त विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए स्टुडेंट्स के पास अंतिम तिथि 7 अगस्त कर दी गई है।छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में योग की ओपीडी संचालित है, जिसमें 15 से 20 रोगी प्रतिदिन चिकित्सीय सेवाओं के लिए आते हैं। यहां पर प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को योग के चिकित्सीय पक्ष को सीखने का अवसर भी मिलेगा। क्या है भविष्य
योग के क्षेत्र में जहां एक सरकारी संस्थानों पर योग इंस्ट्रक्टर, विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की निरंतर नियुक्तियां आ रही हैं। वहीं, दूसरी ओर व्यक्तिगत योग सेंटर को भी खोला जा सकता है। लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर भी योग की कक्षाएं देकर एक अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है।
